{"_id":"2c9bc5df562a7c81cba7a7d946f1abec","slug":"ganga-cleaning-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने होगी गंगा तट की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने होगी गंगा तट की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर क्षेत्र में रविवार को 72 घंटे लगातार सफाई का रिकार्ड बनते ही डीएम ने अगले महीने बैराज से वाजिदपुर तक 12 किलोमीटर लंबे गंगा तट की सफाई का एलान किया। इस अभियान में एनजीओ, व्यापार मंडलों, जनसामान्य से जुड़ने का आह्वान किया। सप्ताह में एक दिन एक जोन के एक वार्ड में बृहद सफाई अभियान चलाकर कोना-कोना साफ करने की भी घोषणा की।
घंटाघर में आयोजित समापन समारोह में डीएम कौशलराज शर्मा ने कहा कि लगातार 72 घंटे सफाई करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। सफाई के मामले में कानपुर ने चीन सहित अन्य एशियाई देशों को पछाड़ते हुए नाम रोशन किया है। हम सभी प्रयास कर देश के टॉप-10 साफ शहरों में शामिल हो सकते हैं। नगर आयक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने सफाई के लिए प्रयास करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। एडीएम (सिटी) अविनाश सिंह ने बताया कि 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट लगाकर 990 स्थानों से कूड़ा उठाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने शहर को स्वच्छ बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया। संचालन कर रहे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने इसे अच्छी पहल बताया।
इससे पहले इंडिया बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि तुषार ने इस अभियान से देश में सफाई का नया रिकार्ड बनने का एलान किया। एशिया में भी रिकार्ड बनने की बात कही। स्नेह सेवा समिति की प्रमुख स्नेहा वाजपेयी, अजय ने बताया कि घंटाघर व आसपास के 19 मोहल्लों में चले अभियान में लोगों ने उनकी 10 सदस्यीय टीम का बहुत सहयोग किया। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्षद कैलाश पांडे, बबलू मेहरोत्रा, मोनू गुप्ता, नगर निगम के जोनल अधिकारी राजीव शुक्ल आदि शामिल रहे।