{"_id":"66324de3e0f737a08d0cea17","slug":"ganga-charan-rajput-said-congress-wants-to-run-the-government-by-shariat-not-by-constitution-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: गंगाचरण राजपूत बोले- संविधान से नहीं शरियत से सरकार चलाना चाहती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: गंगाचरण राजपूत बोले- संविधान से नहीं शरियत से सरकार चलाना चाहती है कांग्रेस
Wed, 01 May 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 May 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा नेता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र का भाजपा पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन बुधवार को शाहाबाद के एक गेस्ट हाउस परिसर में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की सोच भारत को डॉ. आंबेडकर के संविधान से नहीं बल्कि शरियत के हिसाब से चलाने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ाें का आरक्षण खत्म कर मुस्लिमों को देना चाहती है।
कहाकि रायबरेली और अमेठी की सीट पर राहुल और प्रियंका लड़ने का साहस भी नहीं जुआ पा रही हैं। सपा आए दिन अपने प्रत्याशी बदल रही है। एक मात्र दल भाजपा है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत कर जीत का अंतर बढ़ाने के लिए कार्य करें।
भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि आरक्षण को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से संविधान को कोई खतरा नहीं है। सम्मेलन को शाहजहांपुर की मेयर अर्चना वर्मा, विधायक कैलाश राजपूत और नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने भी संबोधित किया।