फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang rape with the only woman in the house

घर में अकेली महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 07 Sep 2021 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with the only woman in the house
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में अकेली सो रही महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार की रात वह घर में अकेली थी। इस दौरान घर के अंदर आंगन में चारपाई डालकर सो रही थी। रात में घर में घुसे रजिया और राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर उससे मारपीट भी की और मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि महिला ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी रजिया की तलाश कराई जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को खाना देने गई किशोरी से दुष्कर्म
रसूलाबाद। खेत में मां को खाना देने गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं किसी को इसकी जानकारी देने पर किशोरी को आरोपी ने भाई की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
रसूलाबाद थाने में किशोरी के साथ पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को वह खेत पर गई थी। इस पर बेटी उसे खाना देने खेत पर आई थी। जहां से वापस लौटते समय रास्ते में मिले बाघपुर निवादा अनी गांव निवासी गोविंद यादव ने बेटी से दुष्कर्म किया। वहीं किसी को बताने पर भाई की हत्या करने की धमकी देकर वह फरार हो गया।

घटना से बेटी तीन दिन तक गुमसुम रही। काफी पूछने पर उसने मामले की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मां की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed