फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang rape of a girl in Kanpur, Friend and his brothers are accused, in charge said action will be taken after

कानपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: दोस्त और उसके भाइयों पर है आरोप, प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Tue, 12 Sep 2023 09:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Sep 2023 09:13 AM IST
सार

Kanpur Crime: आरोपियों ने युवती के अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर माता - पिता की अनुपस्थिति में घर आकर कई बार दुष्कर्म किया। फरवरी 2022 में आरोपी व उसके दो भाइयों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Gang rape of a girl in Kanpur, Friend and his brothers are accused, in charge said action will be taken after
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने एक दोस्त और उसके भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार फेसबुक के माध्यम से उसकी एक युवक से जान पहचान 2018 में हुई थी। पांच दिसंबर 2019 को युवक युवती के घर गया और उसके माता-पिता से मुलाकात की।

विज्ञापन

छह दिसंबर को युवती के माता-पिता घर से बाहर गए थे तभी वह घर आ पहुंचा। आरोप है कि उसने युवती को कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड्रिंक व स्नैक्स खिलाए जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो  भी बना लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर माता - पिता की अनुपस्थिति में घर आकर कई बार दुष्कर्म किया। फरवरी 2022 में आरोपी व उसके दो भाइयों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज आरोपी गिरफ्तार
पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बादशाह (30) युवती से जबरदस्ती संबंध बना रहा था और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। परेशान होकर किशोरी ने परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
पुलिस ने मामले में हीलाहवाली करते हुए दो दिन तक केस नहीं दर्ज किया। हालांकि मामला बढ़ता देख पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ साथ पॉस्को एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed