फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gang of vehicle thieves active in Fatehpur, three bikes stolen from different places

Fatehpur: वाहन चोरों का गैंग सक्रिय, अलग-अलग जगहों से तीन बाइकें चोरी, संदिग्धों की धरपकड़ शुरू

Sun, 05 Mar 2023 08:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Mar 2023 08:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में वाहन चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। अलग-अलग इलाकों से तीन बाइकें चोरी की गई हैं। पुलिस ने चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gang of vehicle thieves active in Fatehpur, three bikes stolen from different places
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में वाहन चोरों का गैंग सक्रिय है। शातिरों ने अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी की हैं। पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस पहले जेल भेजे गए वाहन चोरों को चिन्हित कर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के माहपुर एफसीआई गोदाम निवासी प्रत्यूशमणि साहू के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। दो मार्च की रात चोर बाइक चोरी कर ले गए। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार विष्णुपुरी कालोनी के एक डॉक्टर क्लीनिक में उपचार के लिए दो मार्च को गए थे।
विज्ञापन

क्लीनिक के सामने बाइक लॉक खड़ी थी। थोड़ी देर बाद क्लीनिक से बाहर निकले, तो बाइक चोरी हो चुकी थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर ज्वालागंज निवासी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की बाइक दो मार्च की रात दरवाजे पर खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों की धरपकड़ शुरू
वह तीन मार्च की सुबह दूध लेने बाहर आए। तभी बाइक गायब देखी। काफी खोजबीन के बाद बाइक का सुराग नहीं लगा। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर की गई। पुराने वाहन चोरों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही संदिग्धों की धरपकड़ शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed