{"_id":"60f9c0898ebc3e6d8b1bb0be","slug":"gang-misdeed-with-woman-in-kanpur-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बंधक बना सात दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बंधक बना सात दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Fri, 23 Jul 2021 12:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:49 AM IST
सार
चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने कहा कि सामने आया है कि महिला अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। महिला और युवक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के चकेरी में एक महिला के पति ने पत्नी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके अनुसार आरोपितों ने पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर महिला पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। चकेरी निवासी महिला के पति के अनुसार उनके घर के पास बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आने वाला एक युवक 14 जून को पत्नी को अगवा कर उन्नाव ले गया था।
उसने अपने दो साथियों के साथ पत्नी को सात दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पत्नी के अगवा होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर पत्नी को एक महिला के जरिये अहिरवां चौकी भिजवा दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पत्नी से अपने पक्ष में बयान दर्ज करवाए। चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने कहा कि सामने आया है कि महिला अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। महिला और युवक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है।