फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeed with Taekwondo player in kanpur

Kanpur: थाने के पड़ोस में ताइक्वांडो खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने डीसीपी दक्षिण से लगाई गुहार

Thu, 29 May 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 10:44 PM IST
सार

Kanpur News: ताइक्वांडो खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गोविंदनगर बाजार में कारोबार करने वाली युवती ने डीसीपी दक्षिण से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
gang misdeed with Taekwondo player in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर थाने के पड़ोस में नशीला पदार्थ देकर ताइक्वांडो खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डीसीपी दक्षिण से न्याय की गुहार लगाई है। डीसीपी ने इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खिलाड़ी मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाती हैं। उन्होंने थाने से 50 कदम की दूरी पर बने विशेष भवन के बुजुर्ग और उनके साथियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ताइक्वांडो खिलाड़ी का आरोप है कि मंगलवार को दुकान लगाने के नाम पर क्षेत्र के बुजुर्ग ने उनसे चार हजार रुपये की मांग की। आश्वासन दिया कि उनके कुछ परिचित लोग हैं। उनसे मिलने पर वह दुकान को संरक्षण दे देंगे। संरक्षण मिलने से कोई भी अतिक्रमण के कारण दुकान हटा नहीं पाएगा। उनकी बात पर वह भरोसा कर मिलने चली गईं। आरोप है कि उस भवन में उन्हें नशीला पदार्थ दे दिया गया। उनकी तबियत बिगड़ने पर आरोपी वृद्ध उन्हें ऊपर की मंजिल में बने कमरे में ले गया, जहां वृद्ध समेत अन्य ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सभी ने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर पीटा। उनके सिर में चोट आ गई। घटना करीब चार माह पुरानी 28 जनवरी 2025 की है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गोविंदनगर इंस्पेक्टर को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed