फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang fraud in the name of job active in Kanpur

सावधान! एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय, 1000 लोगों को बांटे गए फर्जी कॉल लेटर

Mon, 07 Oct 2019 08:53 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Gang fraud in the name of job active in Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर आप के पास एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में नौकरी का कॉल लेटर आए तो सावधान हो जाएं। सोमवार को कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आने पर पुलिस ने एफसीआई से संपर्क करने के बाद अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर सिर्फ शहर में ही 1000 से अधिक लोगों को फर्जी कॉल लेटर बांटे गए हैं। गिरोह पीड़ितों से सिक्योरिटी मनी के नाम पर हजारों रुपये भी ऐंठ चुका है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गोविंदनगर थाना क्षेत्र के  दबौली गांव निवासी राहुल संखवार पुत्र रामलाल ने पुलिस को बताया कि वह चुन्नीगंज स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। चार अक्टूबर को डाक के जरिए एफसीआई में नौकरी का लेटर मिला था। इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर सिक्योरिटी मनी के नाम पर 8500 रुपये 12 घंटे में जमा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने पनकी स्थित पीएनबी में बताए गए अकाउंट में रुपये जमा कर दिए। लेटर में दी गई जानकारी के मुताबिक रुपये जमा करते ही नौकरी पक्की होने का मैसेज आना था। ऐसा न होने पर उसे शक हुआ। पांच अक्तूबर को लाल इमली स्थित एफसीआई के ऑफिस पहुंचने पर अफसर ने कॉल लेटर को फर्जी बताया। यहीं से पता चला कि ठगी के लिए करीब 1000 से अधिक लेटर युवाओं को बांटे गए हैं। 

ऐसे पकड़ में आया टप्पेबाज
पीड़ित के अनुसार चार अक्तूबर को खाते में रुपये जमा करने के बाद दूसरे दिन लैपटॉप मुहैया कराने के नाम पर फोन पर 19 हजार रुपये और मांगे गए। एफसीआई से फर्जीवाड़े का पता चलने पर टप्पेबाज को पैसे देने के बहाने घर बुलाया। सोमवार को फर्जी आईडी के साथ घर पहुंचे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित के अनुसार कॉल लेटर के पेपर की क्वालिटी, छपाई, स्टैंप व अधिकारी के हस्ताक्षर इतने साफ थे कि उसे देख कर कोई भी धोखा खा सकता था। 

एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला संदिग्ध हिरासत में लिया गया है। बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी के नाम पर फर्जी कॉल लेटर बांटने की सूचना मिली है। जांच के बाद बड़े गिरोह का खुलासा किया जा सकता है। फिलहाल युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। - चक्रेश मिश्रा, सीओ गोविंदनगर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed