फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa,Bappa's cheers in the pandals

Ganesh Chaturthi 2022: पंडालों में बप्पा की जय-जयकार, कहीं छप्पन भोग, तो कहीं हल्दी-कुमकुम से श्रृंगार

Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

देवताओं में अग्रदेव भगवान गणेश उत्सव के लिए सजे पंडालों में भजनों की धूम रही। भक्तजन देर रात तक मदमस्त रहे। हवन, पूजन के बाद महा आरती कर प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने गजानन से सुख शांति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022, Ganpati Bappa,Bappa's cheers in the pandals
Ganesh Chaturthi 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। पंडालों में कहीं जागरण पार्टी तो कहीं महिला मंडली बप्पा की जय जयकार कर रही हैं। सुबह क्षेत्र के लोग भगवान की आरती करते हैं। वहीं, शाम को रंग बिरंगी लाइटों से पंडाल जगमग हो जाता है।

विज्ञापन

नौ साल से बप्पा की जय-जयकार, आयोजन स्थल का नाम पड़ा गणेश पार्क
बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति उस्मानपुर पिछले नौ साल से गणेश उत्सव का आयोजन कराती आ रही है। संरक्षक चंद्रशेखर द्विवेदी बताते हैं कि समिति के सदस्य एक बार अमरनाथ यात्रा पर गए थे। वहीं से लौटते समय सभी के मन में विचार आया कि क्षेत्र में कोई धार्मिक आयोजन कराया जाए, जिसमें सभी लोग एकत्रित हों। वहां से लौटने के बाद सबसे बड़ा आयोजन गणेश उत्सव ही पड़ा। इसके बाद सभी सदस्यों की सहमति से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद समिति और समाज के लोगों के सहयोग और गणपति की कृपा से आयोजन साल दर साल वृहद होता गया।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन मनोज दीक्षित बताते हैं कि पहले कार्यक्रम में ही मोहल्ले के लोगों का इतना समर्थन मिला कि मनोबल और बढ़ गया। इसके बाद समिति का पंजीकरण कराकर आयोजन कराने लगे। अब यह आयोजन साउथ के बड़े कार्यक्रमों में से एक है। कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी बताते हैं कि जिस उस्मानपुर पार्क में यह आयोजन होता है, अब लोग उसे गणेश पार्क के नाम से जानते हैं। पहले इस पार्क में गंदगी पसरी रहती थी, लोग कूड़ा फेंक जाते थे। समिति की पहल से अब यह पार्क हराभरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुतरखाना: हल्दी कुमकुम से किया श्रृंगार
घंटाघर सुतरखाना स्थित गणेश मंदिर में 101वां सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। पहले दिन गणेश स्थापना कर यात्रा निकाली गई थी। गुरुवार को दूसरे दिन महिला मंडल ने गणेश जी का हल्दी कुमकुम से श्रृंगार किया। शाम को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भजन कीर्तन हुए। उमा बेरीवाल व उनकी टीम ने गजानन के भजनों पर सब को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बउवन ठाकुर, संदीप पांडेय, संतोष गुप्ता, विशाल शुक्ला, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

ब्रह्मनगर: पूजा की अच्छी थाल सजाने पर किया पुरस्कृत
ब्रह्मनगर चौराहे पर स्थित अखंड सेवा समिति की ओर से आठवां श्री लंबोदर महोत्सव आयोजित किया गया। समिति ने मिट्टी की साढ़े दस फीट की मूर्ति स्थापित की है। गुरुवार को लंबोदर की महाआरती व टैलेंट शो का आयोजन किया गया। महिलाएं अपने घरों से आरती की थाल सजाकर लाईं और गजानन की आरती की। अच्छी थाल सजाने पर महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन गाए। शुक्रवार शाम को बिहारी जी का जागरण होगा। इस मौके पर पुलकित बाजपेई, प्रशांत गुप्ता, क्षितिज बाजपेई, अंकित मिश्रा, राहुल शुक्ला, गुड्डू चौरसिया, गोलू रमानी, नीरज सूरी, धीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।

रामबाग: गणेश जी को लगाया छप्पन भोग
श्रीश्री गणेश नव युवा मंडल की ओर से रामबाग में 14वें महोत्सव में रामबाग के राजा की साढ़े सात फीट की मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई है। गुरुवार को मोदक, हलवा, खीर आदि का भोग लगाया गया। महिला मंडली ने ढोलक बजाकर भजन कीर्तन किए। यहां शुक्रवार को शिव बरात निकाली जाएगी। इस मौके पर विवेक जायसवाल, रजत, अभिमन्यु सक्सेना, सुनील पांडेय, विशाल जायसवाल, वृंदा, रानू तिवारी, कल्लू, डिंपल आदि लोग मौजूद रहे।

चंद्रिका देवी मंदिर: जागरण पार्टी ने किया गजानन का गुणगान
श्री गणपति सेवा समिति की ओर से देवनगर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में स्थापित 11 फीट की मूर्ति को देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं। सुबह व शाम आरती के समय क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुटती है। गुरुवार शाम को मां अंबे एंड म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भगवान का गुणगान किया गया। इस मौके पर सुनील जालान, मन्नु ठाकुर, आशीष मिश्रा, यश जालान, गौरव तिवारी, अप्पू तिवारी, राजेश गुप्ता, सुमित केसरवानी, गगन बाजपेई, ओम प्रकाश अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed