कानपुर में बरसात के चलते रणजी मैच के पहले दिन खेल रद्द, यूपी और तमिलनाडु के बीच था चौथा मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश शुरू होते ही पूरे मैदान को ढक दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी रिस-रिस कर पानी नीचे जाता रहा। इससे पिच पर काफी नमी आ गई। सुबह पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की देखरेख में मैदान खोला गया और पानी सुखाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मैच रेफरी अजय वर्मा व पिच क्यूरेटर ने मैदान का निरीक्षण किया और मैच रद्द करने का निर्णय लिया।
यूपी टीम को मिल सकता फायदा
यूपी टीम नौ अंकों के साथ चौथे तथा तमिलनाडु की टीम एक अंक के साथ 16वें नंबर पर है। यदि मौसम के चलते आगे भी मैच नहीं हुआ तो इसमें तमिलनाडु की टीम को ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। लेकिन मैच होने की स्थिति में विजेता टीम को तीन अंक हासिल होंगे।
मौसम के ऊपर किसी का जोर नहीं चलता। जब भी मैच शुरू होगा, हम अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। हमारे पास तीन दिन का समय है।
अंकित राजपूत, यूपी टीम के कप्तान