{"_id":"59e997634f1c1bca678b677a","slug":"from-today-to-october-24-kanpur-lucknow-will-be-closed-between-expressways","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 24 अक्टूबर तक बाधित रहेगा कानपुर-लखनऊ के बीच एक्सप्रेस-वे, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 24 अक्टूबर तक बाधित रहेगा कानपुर-लखनऊ के बीच एक्सप्रेस-वे, जानें क्या है वजह
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस
आज से 24 अक्टूबर तक कानपुर-लखनऊ के बीच आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बंद रहेगा। यहां पर एयरफोर्स का फ्लाइंग अभ्यास होना। कानपुर के अरौल इंटरचेंज से लखनऊ के बीच ट्रैफिक पूरा बंद रहेगा।
कानपुर-लखनऊ के बीच साठ किलोमीटर का रास्ता बंद होने के कारण एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को अधिक समय लग सकता है। 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक एक्सप्रेस-वे की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन और एयरफोर्स के मालवाहक विमान यहां अभ्यास करेंगे। यहां पर दिन में कई बार विमानों को एक्सप्रेस-वे पर उतारा जाएगा। एयरफोर्स का यह फ्लाइंग अभ्यास उन्नाव की बांगरमऊ स्थित पट्टी पर होगा।