फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   From AI walkie-talkies to autonomous drones, innovation was on display.

Kanpur News: एआई वॉकी-टॉकी से स्वायत्त ड्रोन तक दिखा नवाचार

Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
From AI walkie-talkies to autonomous drones, innovation was on display.
कानपुर। सेना के जवानों के लिए एआई आधारित संचार प्रणाली, रक्षा क्षेत्र में उपयोगी स्वायत्त ड्रोन और क्यूआर कोड से संचालित प्रिंटिंग मशीन। पीएसआईटी में शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय टेक एक्सपो 2026 में विद्यार्थियों के ऐसे नवाचार आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में बीटेक, एमटेक, एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों ने तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



इग्नाइटिंग इनोवेशन, इंजीनियरिंग द फ्यूचर थीम पर आयोजित एक्सपो के पहले चरण में 300 टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 90 टीमों का अंतिम चरण के लिए चयन किया गया। पहले दिन 45 टीमों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। उद्घाटन आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. निश्चल के वर्मा और प्रो. ए रंगनाथ हरीश ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे और उनकी उपयोगिता व संभावित अनुप्रयोगों पर चर्चा की।
विज्ञापन



कंप्यूटर साइंस (एआई) के चौथे वर्ष के छात्र स्पर्श वर्मा ने सेना के जवानों के लिए एआई और मशीन लर्निंग आधारित वॉकी-टॉकी तैयार किया है। यह कमजोर नेटवर्क में संदर्भ के आधार पर अधूरे संदेशों को पूरा करने और आवाज का शोर कम कर संचार बेहतर बनाने में मदद करेगा। वहीं तीसरे वर्ष के छात्र रयान यूनुस ने रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल के लिए स्वायत्त ड्रोन विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसआईटी के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के नवाचार सामाजिक समस्याओं के समाधान के साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। वाइस प्रेसिडेंट प्रो. मन मोहन शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के विचारों को शोध से व्यावहारिक उपयोग और स्टार्टअप तक पहुंचाने का मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed