फ्रेंडशिप डे: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्विटर पर लोगों को दिया खास संदेश, लिखी यह बात
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट की गई फोटो में लिखा कि - "प्रॉब्लम हो कोई...अपने 'दोस्त' 112 को भूल नहीं जाना रे!"
विस्तार
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट की गई फोटो में लिखा कि - "प्रॉब्लम हो कोई...अपने 'दोस्त' 112 को भूल नहीं जाना रे!" इसके अलावा ट्वीट में लिखा गया है कि आपका वो दोस्त जो हमेशा कॉल उठाए इसलिए इसको #BhulNahiJanaRe
Aapka woh dost jo hamesha call uthaye...
Isliye isko #BhulNahiJanaRe#HappyFriendshipDay #FriendshipDay2021 pic.twitter.com/mF33QeNwF0विज्ञापन विज्ञापन— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) August 1, 2021
पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदले और आम लोग पुलिस को अपना हमदर्द समझें। इसके लिए पुलिस कमिश्नरी लगातार नागरिक हित में कार्य कर रही है। पुलिस सिर्फ अपराध रोकने के लिए नहीं, बल्कि दोस्त बनकर आपकी मदद करने के लिए भी तत्पर है।
यह बात फ्रेंडशिप-डे के मौके पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सार्वजनिक संदेश के माध्यम से कही। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आम नागरिकों को अब तक कई योजनाओं का उपहार देकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने नागरिकों को योजनाओं का लाभ उठाकर दोस्ती निभाने की अपील की।
ये योजनाएं शुरू की
पुलिस लाइन में ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान, बच्चों से भिक्षा मंगवाने वाले गैंग के खिलाफ अभियान, पुलिस लाइन में कोविड अस्पताल, पौधारोपण अभियान, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए प्रबल प्रतिक्रिया, साइबर फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए साइबर साथी।