{"_id":"6a621c0dd575fe978802bf8d","slug":"friended-on-instagram-student-gang-misdeeds-in-valley-for-wanting-to-make-a-reel-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: रील्स देखकर खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की चाहत ने युवती को दिया गहरा जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: रील्स देखकर खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की चाहत ने युवती को दिया गहरा जख्म
Fri, 24 Jul 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:02 AM IST
सार
Chitrakoot News: देवांगना घाटी घूमने के दाैरान छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। दरिंदगी के बाद दोनों युवक भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर रील्स देखकर खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की चाहत ने एक छात्रा का गहरा जख्म दे दिया। प्रसिद्ध देवांगना घाटी घूमने के दाैरान छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ियों में रील बना रही थी, तभी दो दरिंदों ने उसे घेर लिया और उसके साथ जबरदस्ती की।
मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा राजस्थान के कोटा में अपने पिता के साथ रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टियों में अपने घर आई थी। छात्रा के मुताबिक, महज एक सप्ताह पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान चित्रकूट निवासी 17 वर्षीय किशोर (11वीं का छात्र है) से हुई थी। इंस्टाग्राम पर देवांगना घाटी के सुंदर वीडियो देखकर छात्रा की वहां घूमने की इच्छा हुई।

उसने अपने दोस्त से संपर्क किया और चित्रकूट आने की बात कही। छात्रा अपने दोस्त के साथ बाइक से देवांगना घाटी पहुंची। जहां दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों एक चट्टान पर बैठकर मोबाइल से रील बना रहे थे।
तभी बाइक सवार आरोपी वहां पहुंचे, पहले दोनों को धमकाया और किशोर की पिटाई कर बांध दिया। इसके बाद दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और भाग गए।