बाथरूम में नहा रही थी महिला, दबे पांव आए लड़के ने कर दी गंदी करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के आफिस जाने के बाद अक्सर वो लड़का महिला के घर आता था। एक दिन पति के जाने के बाद महिला बाथरूम में नहाने चली गई। इसी दौरान पहुंचे लड़के ने बाथरूम की खिड़की से महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। अब लड़का महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
कानपुर के रावतपुर निवासी महिला ने बताया कि उसके पति गाजियाबाद में नौकरी करते थे। वह बच्चों को लेकर उनके साथ ही रहती थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक का घर में आना जाना हो गया। वह पति के जाने के बाद अक्सर घर आ जाता था। बच्चों को खिलाने के बहाने बातें करता था। आरोप है कि युवक ने घर आने के दौरान किसी दिन बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा।
युवक ने वीडियो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर वह परिवार के साथ मायके रावतपुर कानपुर आ गई। इसके बाद भी पुनीत विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए नौ लाख रुपये मांगने लगा। विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर गाजियाबाद के विजयनगर निवासी पुनीत पहेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।