{"_id":"5daaca518ebc3e0181673b2c","slug":"freight-train-passed-through-fracture-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: चटकी पटरी से गुजर गई मालगाड़ी टला बड़ा हादसा, एक घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: चटकी पटरी से गुजर गई मालगाड़ी टला बड़ा हादसा, एक घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात
Sat, 19 Oct 2019 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
चटकी पटरी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास ऋषिनगर केबिन की डाउन लाइन पर शनिवार सुबह आठ बजे मालगाड़ी के गुजरने के बाद की मैन ने देखा कि पटरी चटकी है। जिसकी सूचना रेल पथ विभाग को फौरन दी गई। मौके पर पीडब्लूआई (रेल पथ निरीक्षक) गौरव श्रीवास्तव पहुंचे।
विज्ञापन
इन्होंने तत्काल प्लेट लगाकर ज्वाइंट किया। एक घंटे तक माम्मत का काम चलने से रेल यातायात बाधित रहा। जिसमें मरुधर एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस और एक मेमो ट्रेन सहित करीब छह अन्य ट्रेनें प्रभावित रही। मरम्मत के बाद तीस किलोमीट का कॉसन (एक निर्धरित गति सीमा) लगाकर ट्रेने निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन
डाउन लाइन पर दौड़ रही ट्रेनों को गंगाघाट और कानपुर सेंट्रल पर ही रोका गया। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कीमैन धीरज कुमार कानपुर-लखनऊ रूट पर डाउन ट्रैक की पेट्रोलिंग पर था। गंगाघाट रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर ऋषिनगर केबिन के पास पटरी चटकी देखकर उसने पीडब्ल्यूआई विकास कुमार को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसपर तत्काल कानपुर से लखनऊ आ रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस को गंगाघाट स्टेशन पर रोक दिया गया। पीछे आ रही ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेल पथ इंजीनियर गौरव श्रीवास्तव ने ट्रैक मैन को मौके पर भेज पटरी दुरुस्त करने का काम शुरू कराया। इस दौरान डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप है।