{"_id":"6add0728448ee520f706ed71","slug":"freight-service-will-start-soon-from-pama-stationfreight-service-will-start-soon-from-pama-station-kanpur-news-c-220-1-akb1002-151048-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पामा स्टेशन से जल्द शुरू होगी माल भाड़ा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पामा स्टेशन से जल्द शुरू होगी माल भाड़ा सुविधा
Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी रेल खंड के पामा स्टेशन पर रेलवे माल गोदाम बनाकर माल ढुलाई की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। जरूरी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। गोदाम शेड बनेगा और माल गाड़ियों के लिए यहां अतिरिक्त ट्रैक बिछाए जाएंगे। इससे कच्चा और तैयार माल ढुलाई में सहूलियतें बढ़ेंगी तो औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
रनियां और रायपुर औद्योगिक क्षेत्र से करीब आठ किमी की दूरी पर पामा स्टेशन है। स्टेशन का मार्ग कानपुर-झांसी हाईवे से जुड़ा है। स्टेशन पर फिलहाल दो प्लेटफार्म हैं जबकि कानपुर से दूरी करीब 29 किमी है। रसूलपुर गोगूमऊ, तिलौंची व भीमसेन जंक्शन से यह स्टेशन नजदीक है। यहां से आसानी से तैयार और कच्चे माल की ढुलाई की सहूलियत को देखते हुए ट्रैक विस्तार व माल गोदाम बनाने का निर्णय लिया गया है।
माल भाड़ा सुविधा शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्र को भी फायदा मिलेगा। स्टेशन के करीब सूरजपुर और गोपीपुर में कुल 1.2515 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की जानी है। इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है। बता दें कि तहसील अकबरपुर के अंतर्गत रनियां व रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में करीब 450 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। कानपुर रेलवे गोदाम से दूरी माल ढुलाई में परेशानी की वजह बनती है। (संवाद)
विज्ञापन
.....................
गोदाम में सुरक्षित रहेगा माल
पामा स्टेशन के पास माल गोदाम, माल ढुलाई की सुविधा शुरू होने से उद्यमियों को सहूलियत होगी। कानपुर से दूरी कम होगी। इससे ढुलाई किराया घटेगा। गोदाम शेड से माल के रख-रखाव की सहूलियत मिलेगी। बारिश आदि में माल भीगने का डर नहीं रहेगा। अतिरिक्त ट्रैक बिछाने से लोडिंग और अनलोडिंग में सुविधा होगी। सीमा के जोनल चेयरमैन व उद्यमी हरदीप सिंह राखरा ने बताया कि पामा स्टेशन से माल भाड़ा सुविधा शुरू होगी तो कम समय और कम किराये में माल ढुलाई की सहूलियत मिलेगी। कानपुर माल गोदाम पर निर्भरता कम होगी।
................
बयान.....
पामा स्टेशन के पास माल ढुलाई सुविधा शुरू करने की योजना है। इसको लेकर यहां गोपीपुर व सूरजपुर में जरूरत की जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया की गई है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे की ओर से यहां गोदाम शेड और अतिरिक्त ट्रैक बिछाने का काम कराया जाएगा। रनियां व रायपुर औद्योगिक क्षेत्र को इसका फायदा मिलेगा। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी कानपुर-झांसी रेल खंड।
................
44 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित
गोपीपुर में एक किसान और ग्राम समाज की जमीन समेत कुल 0.0404 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। वहीं, सूरजपुर में 43 किसानों व कुछ ग्राम समाज की जमीन समेत 1.2511 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण की तैयारी है। यह काम विशेष रेल परियोजना के तहत होना है।
................
लॉजिस्टिक्स पार्क योजना से सड़क बनेगी तो होगी आसानी
कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर डीएफसीसी का न्यू भाऊपुर माल भाड़ा स्टेशन है। यह स्टेशन 2020 में शुरू हुआ था। यहां से रनियां औद्योगिक क्षेत्र में माल ढुलाई होती है। न्यू भाऊपुर माल भाड़ा स्टेशन से माल ढुलाई और सुगम करने के लिए रनियां से अलियापुर मार्ग तक लॉजिस्टिक्स पार्क के तहत सड़क बनाने का प्रस्ताव है। यह 1.3 किमी सड़क बनाने के लिए 8.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल किया गया है। मंजूरी का इंतजार है। यह सड़क बनने से रनियां, रायपुर व जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को फायदा मिलेगा। रनियां से न्यू भाऊपुर स्टेशन करीब 16 किमी दूर है। (संवाद)