{"_id":"67bacfe2ff7c697049052862","slug":"free-ayushman-card-made-for-70-year-olds-organised-by-durga-prasad-vidya-niketan-and-amar-ujala-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 70 वर्ष के बुजुर्गों का बना निशुल्क आयुष्मान कार्ड, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और अमर उजाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 70 वर्ष के बुजुर्गों का बना निशुल्क आयुष्मान कार्ड, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और अमर उजाला का आयोजन
Sun, 23 Feb 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:06 PM IST
सार
Kanpur News: दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन व अमर उजाला की पहल से शिविर लगाया गया है। इसमें 70 वर्ष के बुजुर्गों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन हंसपुरम में आयुष्मान कार्ड शिविर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और अमर उजाला के सहयोग से 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवाया जा रहा है। आवास विकास हंसपुरम स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन (सामुदायिक केंद्र के पास ब्लॉक-ए) में आज सुबह 11 से दो बजे तक शिविर लगाया गया है। यहां सीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीम बुजुर्गों का कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। शिविर में पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व में बन चुके कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल रहे। शिविर तक बुजुर्ग दंपतियों को लाने के लिए वार्ड मित्र कृष्णा सिंह और उनकी टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। सभी पेंशनर्स और सामाजिक संगठनों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास के ऐसे बुजुर्ग महिला व पुरुष को शिविर में लेकर आएं, जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। बुर्जुगों को साथ में आधार कार्ड और मोबाइल लेकर आना जरूरी है।
विज्ञापन