फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud in the name of army recruitment, The kingpin had physically abused the girls, mobile data increased appr

सेना भर्ती के नाम पर ठगी: सरगना ने युवतियों से किया था शारीरिक शोषण, पुलिस बोली- मोबाइल के डाटा से बढ़ी आशंका

Wed, 23 Aug 2023 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 02:59 PM IST
सार

Kanpur Crime: डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि सरगना हिमांशू शर्मा का दिल्ली आना जाना था। उसके मोबाइल पर कुछ ऐसे मैसेज मिले हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि वह कुछ युवतियों को भी अपने साथ पूर्व में दिल्ली ले जा चुका है।

विज्ञापन
Fraud in the name of army recruitment, The kingpin had physically abused the girls, mobile data increased appr
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आर्मी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की जांच में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरोह के सरगना ने कुछ युवतियों को दिल्ली ले जाकर उनका शारीरिक शोषण किया था।  

विज्ञापन

हालांकि इसे लेकर कोई शिकायत अब तक अधिकारी के सामने नहीं पहुंची है।  डीसीपी के मुताबिक इस तरह की शिकायत मिलने पर उसपर अलग एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्वरूपनगर पुलिस ने हिमांशू शर्मा, अंकुर और आदित्य को ठगी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि सरगना हिमांशू शर्मा का दिल्ली आना जाना था। उसके मोबाइल पर कुछ ऐसे मैसेज मिले हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि वह कुछ युवतियों को भी अपने साथ पूर्व में दिल्ली ले जा चुका है। डीसीपी ने कहा कि युवतियों की तरफ से शिकायत आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुटाया जा रहा है पूरा डाटा
उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ ठगी हुई है, उनका भी पूरा डाटा जुटाया जा रहा है। एक बार पुलिस उन सभी से संपर्क कर उन्हें केस में गवाह बनाने का प्रयास करेगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके पुरी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed