फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud in PM Awas Yojana, Benefits to 27 ineligible people,10.80 lakhs sent to the account, only 5.35 lakhs hav

पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा: 27 अपात्रों को लाभ...खाते में भेजे 10.80 लाख, अभी तक सिर्फ 5.35 लाख की वसूली

Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:36 AM IST
सार

Kanpur News: प्रदेश के सभी जिलों में 2016-17 से लेकर 2023 तक 9217 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए। टॉप दस जिलों में ही 3340 अपात्रों को आवास दिए गए हैं। अपात्रों से 54.61 करोड़ की रिकवरी की जानी है। इसमें से अभी सिर्फ 35.75 करोड़ की वसूली हो सकी है।

विज्ञापन
Fraud in PM Awas Yojana, Benefits to 27 ineligible people,10.80 lakhs sent to the account, only 5.35 lakhs hav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले में फर्जीवाड़ा हुआ है। गरीबों के आवास अमीरों को आवंटित कर दिए गए। 2016-17 से लेकर 2022-23 तक जिले में 27 अपात्रों को पीएम आवास दिए गए हैं। इनके अपात्रों के खाते में करीब 10.80 लाख रुपये की धनराशि भी भेजी गई। इसमें सिर्फ 5.35 लाख रुपये की ही वसूली जा सकी है।

विज्ञापन

कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने का प्रावधान है। तीन किस्तों में 1.20 लाख की धनराशि प्रति लाभार्थी दी जाती है। योजना का लाभ उसी लाभार्थी को दिया जाता है जिसका घर कच्चा हो और सालाना आय एक लाख रुपये से ज्यादा न हो। आवेदनों का सत्यापन सचिव करते हैं, ऐसे में उन्होंने अमीरों को योजना का पात्र घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इससे उनके बैंक खातों में किस्त पहुंच गई। हाल ही में शासन ने अपात्र लाभार्थियों को आवास देने वाले लापरवाह जिलों की लिस्ट जारी की है तो यह मामला सामने आया। अपात्रों को आवास देने में जिला 48वें स्थान पर रहा। अपात्र मिले 27 लाभार्थियों में से सिर्फ 14 अपात्रों के खाते में रोक लगाकर धनराशि वापस ली गई है, शेष 13 ने धनराशि हजम कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 पात्रों ने धनराशि ली पर नहीं बनवाया आवास
जिले में वर्ष 2016-17 से 2022 तक जिले के करीब 20 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने आवास का पैसा तो ले लिया लेकिन आवास आज तक नहीं बनाया। शिवराजपुर ब्लॉक के तीन, पतारा के दो, चौबेपुर के तीन, कल्याणपुर के दो, भीतरगांव के दो और घाटमपुर के दो लाभार्थी धनराशि लेने के बाद गांव छोड़कर चले गए हैं। वहीं, छह लाभार्थी ऐसे हैं जिनके खाते में राशि भेजी गई पर आवास अभी तक नहीं बन सका है।

प्रदेश में 9217 अपात्रों को दिए आवास
प्रदेश के सभी जिलों में 2016-17 से लेकर 2023 तक 9217 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए। टॉप दस जिलों में ही 3340 अपात्रों को आवास दिए गए हैं। अपात्रों से 54.61 करोड़ की रिकवरी की जानी है। इसमें से अभी सिर्फ 35.75 करोड़ की वसूली हो सकी है।

अपात्रों की सूची तैयारी की गई है, अब सभी को नोटिस भेजकर धनराशि वसूली जाएगा। जो लोग पलायन कर गए हैं, उनको पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  -केके सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed