फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud in HBTU: Got job on canceled caste certificate

एचबीटीयू में एक और फर्जीवाड़ा: निरस्त जाति प्रमाणपत्र पर मिल गई नौकरी, स्क्रीनिंग कमेटी की जांच पर उठे सवाल

Thu, 23 Jun 2022 02:32 PM IST
शिखा पांडेय शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Jun 2022 02:32 PM IST
विज्ञापन
Fraud in HBTU: Got job on canceled caste certificate
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया
हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। विवि प्रशासन ने एक ऐसे अभ्यर्थी को सिविल इंजीनियरिंग विभाग में नौकरी दे दी जिसका जाति प्रमाणपत्र निरस्त हो चुका था। छह महीने से यह असिस्टेंट प्रोफेसर वेतन भी पा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विवि में हुई भर्ती प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सबसे पहले एक ही विज्ञापन पर अलग अलग समय में विभागों में नियुक्ति की गई। इसके बाद नियुक्ति के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रमाण पत्रों की जांच तक को अनदेखा कर दिया। सिविल इंजीनियर विभाग में जिस अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई है, उसने 2009 में जारी हुआ जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाया था।
विज्ञापन


इस प्रमाणपत्र को डीएम कार्यालय ने 2016 में निरस्त कर दिया था। इसके बाद अभ्यर्थी ने प्रमाणपत्र को निरस्त करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मामला विचाराधीन है, फिर भी विवि प्रशासन ने नियुक्ति दे दी। अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि यदि दस्तावेज संबंधी मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उस पर स्टे नहीं है तो संस्थान संबंधित दस्तावेज को प्रमाणित नहीं मान सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के निरस्त होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. समशेर, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed