{"_id":"6054f5168ebc3ec39f5dc012","slug":"fraud-encroachers-akbarpur-news-knp6186848142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की जमीन हड़पने में सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की जमीन हड़पने में सात पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। एसपी के निर्देश पर झींझक नगर पालिका की भूमि हड़पने के उद्देश्य से फर्जी अभिलेख तैयार करने की धाराओं में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
झींझक नगर पालिका परिषद ने पूर्व में एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि थाना, राजकीय विद्यालय व गोशाला निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली भूमि के गढ़िया घासीराम के अर्जुन सिंह, मीरा देवी, मंगलापुर की ऊषा देवी, रविंद्र कुमार, शंकरगंज झींझक के चंद्रपाल, मुन्नी देवी व दुर्गेशनगर के रामचंद्र ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त जमीन को अपना बताकर न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया।
जब उनके अभिलेखों की जांच नगर पालिका व तहसील से कराई गई तो, इसका कोई रिकार्ड नगर पालिका कार्यालय में नहीं मिला। सभी अभिलेख फर्जी पाए गए। एसपी ने मंगलपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी बीपी सिंह तोमर ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ फर्जी अभिलेख तैयार कर जमीन हड़पने मेें धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।