फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud case registered in Noida on BJP MLA Vinod kumar Katiyar

बीजेपी के दबंग विधायक पर नोएडा में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, इससे पहले लगा था जमीन कब्जाने का आरोप

Sat, 05 Jan 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered in Noida on BJP MLA Vinod kumar Katiyar
भाजपा विधायक विनोद कटियार
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा समेत तमाम आरोप झेल रहे कानपुर देहात के दबंग विधायक विनोद कुमार कटियार पर अब नोएडा में एक नया मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में अधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ग्रेटर नोएडा के एवीपी बिल्डटेक के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर पैसे लेकर फ्लैट न देने का आरोप है। आरोपियों में शामिल एवीपी बिल्डटेक का एक निदेशक विनोद कुमार कटियार कानपुर-देहात से विधायक है। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर निवासी अंजाना सिंह नाम की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एवीपी बिल्डटेक का रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली में ओखला मंडी के पास है। कंपनी ने नोएडा के सेक्टर-77 में बहुमंजिला अपार्टमेंट तैयार कर बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए जमीन भी खरीदी गई थी और प्रोजेक्ट के बारे में विज्ञापन दिए थे। खरीदारों ने 10 फीसदी बयाना राशि देकर फ्लैट बुक कराए थे, जो कि उन्हें मार्च, 2014 तक दिए जाने थे। कीमत 25 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी, लेकिन फ्लैट नहीं दिए गए।  
विज्ञापन


डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद कटियार पर करोडों रुपया मूल्य की सरकारी जमीन पर कब्जा का आरोप लग चुका है। कानपुर देहात के भोगनीपुर से विधायक विनोद कटियार की छवि दबंग विधायक की है। विधायक के गुर्गों ने इस मामले की शिकायत करने वाली ग्राम प्रधान को धमकी भी दी थी, जिससे उसके बच्चों ने डर के कारण स्कूल तक जाना बंद कर दिया था। महिला ग्राम प्रधान का आरोप था कि विधायक विनोद कटियार ने ग्राम समाज की करीब साढ़े छह बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया, जिसकी कीमत करोड़ों में है। प्रधान का कहना था कि उसने इस मामले की शिकायत डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed