फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four youths raped with teenager

हरदोईः चार युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, शिकायत करने पहुंचा पिता तो की बदसलूकी

Sat, 16 Jun 2018 07:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
Four youths raped with teenager
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही किशोरी को चार युवकों ने तमंचे के बल पर घेर लिया। युवकों ने सूनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

 
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात लगभग आठ बजे गांव के बाहर शौच के लिए जा रही थी। पीड़ित किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे मुकेश पुत्र भैयालाल, लालू पुत्र राजेंद्र, वीरपाल पुत्र सुभाष और मुकेश पुत्र लाखन ने घेर लिया। इनमें से दो युवकों ने तमंचा निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी और जबरन गांव के बाहर स्थित एक पीपल के पेड़ के निकट ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया। लगभग दो घंटे तक युवकों ने किशोरी को अपने कब्जे में रखा। इसके बाद युवको ने घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छोड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता का कहना है कि युवकों के घर पर शिकायत करने को गया तो आरोपियों ने मिलकर उसे भी घेर लिया और गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उससे घटना की जानकारी पुलिस को न देने के लिए दबाव बनाया। शनिवार को पीड़ित किशोरी अपने पिता के साथ कोतवाली शाहाबाद पहुंची और प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम को घटना के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फौरन ही पुलिस टीम गांव भेजी गई। जिनमें मुकेश और लालू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed