{"_id":"6352b1d5ab39ad7d305ee20e","slug":"four-year-old-raped-in-kanpur-dehat-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: चार साल के मासूम से कुकर्म, दालमोठ खिलाने के बहाने ले गया था युवक, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: चार साल के मासूम से कुकर्म, दालमोठ खिलाने के बहाने ले गया था युवक, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Oct 2022 08:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:21 PM IST
सार
सिकंदरा क्षेत्र में युवक ने चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को युवक ने चार साल के मासूम से कुकर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा शुक्रवार को दिन में घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान गांव का सचिन वहां पहुंचा और बेटे को दालमोठ खिलाई। इसके बाद बहाने से गांव के प्राइमरी स्कूल के पास ले गया और वहां कुकर्म किया। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मामले में कुकर्म व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि आरोपी युवक नशे का आदी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन