फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four teachers to be honored at CSJMU convocation.

Kanpur News: सीएसजेएमयू के दीक्षांत में सम्मानित होंगे चार शिक्षक

Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four teachers to be honored at CSJMU convocation.
कानपुर। उत्कृष्ट अध्यापन और शैक्षणिक योगदान के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष चार शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देंगी।
विज्ञापन



सम्मानित होने वाले शिक्षकों में क्राइस्ट चर्च कॉलेज के रसायन विभाग की प्रो. मीत कमल, आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की डॉ. शिखा वर्मा, डीएवी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग के डॉ. मानस उपाध्याय हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिवर्ष यह सम्मान ऐसे शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अध्यापन, शोध, अकादमिक नवाचार एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए मिलेगा सम्मान
प्रोफेसर मीत कमल : क्राइस्ट चर्च कॉलेज के रसायन विभाग की सहायक आचार्या हैं। उन्होंने नैनो पार्टिकल्स, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, मेडिसिनल केमिस्ट्री सहित कई विषयों पर 10 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनके 50 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. शिखा वर्मा : एएनडी में मनोविज्ञान विभाग की सहायक आचार्या हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक समर्थन, युवाओं के मनोविज्ञान, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक मनोविज्ञान जैसे विषयों पर 35 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं। उनके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में अनेक शोध-पत्र, पुस्तकें एवं पुस्तक अध्याय भी प्रकाशित हैं।
डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह: डीएवी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के रूप में कार्यरत हैं। वे पादप आणविक जीवविज्ञान के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं जिनका शोध पौधों के विकास, जीनोमिक्स, जैव प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरणीय तनावों के प्रति उनकी अनुकूलन क्षमता पर केंद्रित है। उनके नाम 53 से अधिक शोध-पत्र, दो पुस्तकें, 36 पुस्तक अध्याय, एक अमेरिकी पेटेंट है। उन्होंने 3300 से अधिक शोध किए हैं।

डॉ. मानस उपाध्याय : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं प्रसार विभाग के सहायक आचार्य, लाइफलांग लर्निंग ने शोध पत्र व किताबें प्रकाशित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed