फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four stars of Asia Cup will participate in Green Park

वनडे क्रिकेट: एशिया कप के चार सितारे ग्रीनपार्क में करेंगे शिरकत

Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम घोषित कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Four stars of Asia Cup will participate in Green Park
ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रीन पार्क स्टेडियम में आठ साल बाद वनडे क्रिकेट का रोमांच लौटने जा रहा है। 30 सितंबर से शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया ए की तीन मैचों की सीरीज के लिए रविवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी। पहले वनडे में टीम की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे जबकि दूसरे और तीसरे वनडे के लिए एशिया कप में धमाल मचा रहे तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए एशिया कप में शामिल चार भारतीय खिलाड़ियों को दूसरे और तीसरे वनडे में जगह दी है। इनमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और रियान पराग प्रमुख हैं। इनका प्रदर्शन आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे (18 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज) से पहले अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


रोहित-विराट पर विराम
कयास लगाए जा रहे थे कि दर्शकों को आकर्षित करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस पर विराम लगा दिया। हालांकि, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, प्रभसिमरन सिंह और रजत पाटीदार जैसे सितारे निश्चित रूप से दर्शकों को स्टेडियम तक खींच लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे मुकाबले
ग्रीनपार्क में पहली बार पूरी वनडे सीरीज के तीनों मैच खेले जाएंगे। ये मैच 30 सितंबर, तीन अक्तूबर और पांच अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे से दूधिया रोशनी (फ्लडलाइट्स) में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया ए टीम 16 सितंबर से लखनऊ में दो चार-दिवसीय मैच खेलेगी। 26 सितंबर को दूसरा मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमें 27 सितंबर को कानपुर पहुंचकर ग्रीनपार्क में तैयारी करेंगी। डायरेक्टर डाॅ. संजय कपूर ने कहा कि एशिया कप के सितारों के साथ जब दोनों टीमें ग्रीनपार्क में खेलने उतरेंगी तो दर्शकों का उत्साह अंतरराष्ट्रीय मैच जैसा दिखाई देगा।

तीनों मैच के लिए टीम
पहले वनडे के लिए टीम : रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभ सिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सुर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियंश आर्य, सिमरजीत सिंह।


दूसरे और तीसरे वनडे के लिए टीम : तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सुर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed