फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four people drowned in Ganga river in Bithoor and Jajmau areas in Kanpur two people died in accident

Kanpur News: नदी नहाने गए चार युवक डूबे, दो के शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 10 Jun 2022 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Jun 2022 10:50 PM IST
सार

गंगा नदी में नहाने के दौरान कानपुर और उन्नाव निवासी चार युवक डूब गए। दोनों घटनाएं कानपुर के बिठूर और जाजमऊ थाना क्षेत्र की हैं। हादसे में दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि लापता दो लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे रहे।

विज्ञापन
Four people drowned in Ganga river in Bithoor and Jajmau areas in Kanpur two people died in accident
गंगा में डूबे लोगों की तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिठूर और जाजमऊ थाना क्षेत्रों में दोस्तों संग गंगा नदी नहाने गए चार युवक डूब गए। इनमें से दो के शव गोताखोरों ने खोज निकाले हैं, जबकि दो अन्य दोस्तों का घंटों खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। युवकों के डूबने की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र में खोखापुर निवासी शिवशंकर का बेटा ज्ञानेंद्र (21), बेचेलाल का बेटा विशाल दिवाकर (20) अपने परिवार और गांव वालों के संग बिठूर के लक्ष्मण घाट पर मूर्ति स्थापना पूजन को लेकर गए थे। दोनों पूजन से पहले नदी में नहाने चले गए।
अधिक गहराई में जाने की  वजह से वे डूबने लगे। यह देख कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बिठूर थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को दोबारा उनकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कानपुर के चकेरी इलाके में गिरिजा नगर गदियाना निवासी राकेश रावत (40) पत्नी मौसमी और बेटी दिव्यांशी के साथ रहते थे। वह शुक्रवार को इलाके के ई-रिक्शा चालक पंकज पांडेय (38), धर्मेंद्र तिवारी और पंकज वर्मा के साथ सिद्धनाथ घाट पर नदी नहाने गए थे। चारों नदी में उतरे और गहराई में जाने से डूबने लगे।

गोताखोरों ने किसी तरह धर्मेंद्र और पंकज वर्मा को बचा लिया। लेकिन पंकज पांडेय और राकेश नदी में डूब गए। करीब एक घंटे के बाद गोताखोरों ने उनके शवों को बाहर निकाला। जाजमऊ थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed