फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four nominations for the post of chairman in the election of Land Development Bank

भूमि विकास बैंक के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार नामांकन

Thu, 27 Aug 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four nominations for the post of chairman in the election of Land Development Bank
चुनाव अधिकारी तहसीलदार के समक्ष नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी - फोटो : ORAI
कोंच। भूमि विकास बैंक की जारी निर्वाचन प्रक्रिया में बुधवार को बैंक शाखा में अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस से शाम चार बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा के समक्ष पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास बैंक राजेंद्र प्रसाद गोवर्धनपुरा के अलावा एलएसएस जुझारपुरा के पूर्व अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर दबकाई, ग्राम प्रधान हिंगुटा अवध बिहारी तथा श्याम किशोर गुर्जर जुझारपुरा ने अपने नामांकन दाखिल किए। बता दें कि उक्त सहकारी समिति में कोंच व नदीगांव क्षेत्र से जुड़े खाताधारक सदस्य ही मतदाता हैं जिनकी संख्या 3565 है। 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगेे। यदि जरूरी हुआ तो 1 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

कालपी में एक ने दाखिल किया पर्चा
कालपी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास) बैंक के अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। कालपी शाखा के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन में भाजपा नेता राजन सिंह चौहान ने एकमात्र पर्चा दाखिल किया। जिससे उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। राजन सिंह के नामांकन के दौरान भाजपा नेता नवीन गुप्ता, अमित पांडे, अतुल सिंह चौहान, विशाल सिंह सेंगर, श्रीकिशन गौतम, संदीप शर्मा, सुबोध द्विवेदी, सतेन्द्र सिंह, प्रीतू ठाकुर आदि उपस्थित रहे। उरई शहर में भी भूमि विकास बैंक को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed