{"_id":"5ba38d00867a557ed62a527e","slug":"four-members-of-sundar-bhati-gang-arrested-by-hamirpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Sep 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जेल में बंद पश्चिम का कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के ये सदस्य जेल के बाहर सुंदर भाटी को छुड़ाकर ले जाने की साजिश रचते समय दबोचे गए।
यह मामला हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली जेल रोड का है। पुलिस ने यहां एक स्कार्पियो गाड़ी के साथ कई अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारो अपराधी कई संगीन मामलों में संलिप्त हैं। पकड़े गए अपराधियों में सुमित, करन, आकाश सिंह और कदम शामिल हैं। एसपी ने अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को बीस हजार का इनाम दिया है।