फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four killed in collision of two trucks several injured

दो ट्रकों की भिड़ंत में 4 की मौत, कई घायल

Tue, 17 Jan 2017 11:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
four killed in collision of two trucks several injured
चार लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ फतेहपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दो चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। क्रेन के सहारे गैस कटर से क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर मलबा हटाया गया।  इससे करीब 3 घंटे तक हाईवे के दोनों लेन जाम रहे। घटना सुबह करीब 10:00 बजे हुई।
विज्ञापन

गिट्टी लदा एक ट्रक कबरई से लखनऊ की ओर जा रहा था। दूसरा चावल लदा ट्रक रायबरेली की ओर से आ रहा था। साहनीपुर गांव के पास दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। गिट्टी लदे ट्रक के चालक बुद्धीलाल (50) निवासी मिर्जापुर भिटारी थाना हुसैनगंज, मजदूर कुड़हा निवासी धर्मराज (30), दूसरे ट्रक के चालक जितेंद्र यादव (39) निवासी खेमरा ग़ाज़ीपुर व कुरहा निवासी मजदूर गोवर्धन (20) की मौत हो गई है। गिट्टी लदे ट्रक के खलासी मनीष 35 निवासी कीर्ति खेड़ा और चावल लदे ट्रक चालक जितेंद्र के भाई गोविंद गंभीर रूप से घायल हैं। थानाध्यक्ष ए पी तिवारी ने बताया कि गिट्टी लदा ट्रक का दाहिना पहिया खराब हो जाने की वजह से यह घटना होनी बताई जा रही है। करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर यातायात सामान्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed