फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four inter-state vehicle thieves arrested

Kanpur News: चार अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four inter-state vehicle thieves arrested
इटावा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चार अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अलग-अलग जिलों से चोरी की गई चार बाइकों को बरामद किया है। इसमें बुलेट समेत महंगी बाइकें मिलीं हैं। पकड़े गए शातिर भीड़भाड़ क्षेत्रों से बाइक चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देते हैं।
विज्ञापन

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस बृहस्पतिवार रात गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ शातिर हरसौली–डूंगरी मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास के निकट खाली पड़े स्कूल में चोरी की बाइक बेचने के लिए खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस टीम ने उनके पास से चार बाइकों को बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बाइक होने की बात कबूली। बताया वह भीड़भाड़ वाले स्थानों से बुलेट समेत महंगी बाइकों को चोरी कर उनका नंबर प्लेट बदलकर दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस ने करन अहिरवार निवासी ग्राम शहदपुरा थाना वैदपुरा, गुलशन कुमार निवासी ग्राम शहद पुर थाना वैदपुरा, सुखवीर निवासी शहदपुर थाना वैदपुरा व अरुण उर्फ अन्ना निवासी जैन नगर फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों ने बुलेट को आईटीआई चौराहे इटावा से चोरी किया था। इसके अलावा दूसरी बाइक को अप्रैल में सेक्टर 76 नोएडा मेट्रो स्टेशन व तीसरी बाइक को आगरा से चोरी की थी। इन सभी में वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष फ्रेंडस कॉलोनी अमित कुमार मिश्रा, एसआई तन्मय चौधरी, यासीन खान, सिपाही बल्देव चौधरी, मनोज सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed