फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four injured in cm diwali meating

मुख्यमंत्री से गले लगने की होड़ में मची भगदड़, चार घायल

Sun, 30 Oct 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
four injured in cm diwali meating
मुख्यमंत्री से मुलाकात के पहले ही हो गए घायल - फोटो : अमर उजाला
सैफई पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सीएम अखिलेश यादव से गले मिलने की होड़ में भगदड़ मच गई, भगदड़ में दो पत्रकारों सहित चार लोग घायल हो गए। इनमें कन्नौज के जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

रविवार को सीएम अखिलेश यादव का जनता दरबार पीडब्लूडी गेस्टहाउस में होना था। सुबह से ही वहां बड़ी तादाद में कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। सीएम उस समय डाक बंगले में नहीं थे। गेस्ट हाउस का मुख्य दरवाजा बंद था। वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारी किसी को अंदर नहीं आने दे रहे थे। अचानक भीड़ का रेला आया तो गेट खुल गया। सुरक्षा कर्मी गेट बंद करने लगे। इसमें तमाम लोग गिर गिर पडे़। क्षेत्र के बलवीर सिंह यादव का सिर फट गया। कन्नौज के जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव के पैर में चोट आई। पत्रकार अरवीन श्रीवास्तव और शीर्षक दुबे को भी चोट लगी। बलवीर सिंह और अरवीन श्रीवास्तव को खून बहने के कारण अस्पताल भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

गाड़ियों के शीशे टूटने से सीएम नाराज 
सीएम अखिलेश यादव चौपुला में गाड़ियों के शीशे टूटने की जानकारी मिलने पर काफी नाराज हुए। उन्होंने एसएसपी को तलब किया। पूछा कि आखिर शीशे कैसे टूटे। जब पुलिस बल मूवमेंट पर था, फिर इस तरह की घटना क्यों हुई। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद वे मामले को स्वयं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed