Irfan Solanki Case: विधायक के चार अवैध प्लॉट सील, 7-8 करोड़ की है कीमत, सरकारी स्वामित्व के लगाए बोर्ड
कानपुर प्रशासन द्वारा सपा विधायक इरफान सोलंकी के चार प्लॉट और सीज कर दिए गए हैं, जिनकी कीमत सात-आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी पर गैंगस्टर के मामले में पुलिस ने मंगलवार को स्वर्ण जयंती विस्तार योजना पार्ट वन के अंतर्गत चार प्लॉट कब्जे में लिए हैं। यहां पर पहुंची पुलिस ने पहले मुनादी कराई। इसके बाद में क्रमवार तरीके से पैदल मार्च करते हुए सरकार के स्वामित्व के बोर्ड लगवाए।
कार्रवाई में संपत्ति में सील किए गए 162 वर्ग गज और 163 वर्ग गज के प्लॉट हैं, जिनकी संख्या कुल चार है। एसीपी रंजीत कुमार के अनुसार बाजार में की कीमत सात-आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान 3 बटालियन पीएसी के अलावा चकेरी, जाजमऊ, फीलखाना अन्य थानों का पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विधायक की संपत्ति कुर्की के दौरान इलाके में तरह-तरह की चर्चा होती रही। लोग आसपास खड़े होकर या अपने घर की छतों से इस कार्रवाई को देखते रहे। यहां सबसे पहले सनिगवां में फोर्स रहा। बता दें की करीब एक घंटे में पूरी कार्रवाई की गई।
बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी महराजगंज जेल में बंद हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही, तो वहीं कानपुर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत इरफान सोलंकी और उसके करीबियों की संपत्ति को जब्त कर रही है।