{"_id":"5d8f775b8ebc3e015369f7b5","slug":"four-cows-died-due-to-high-speed-vehicle-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चार गोवंशों की मौत पर भड़क उठे बजरंग दल के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चार गोवंशों की मौत पर भड़क उठे बजरंग दल के कार्यकर्ता
Sat, 28 Sep 2019 09:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा कस्बा चरखारी के मोहल्ला रामनगर के पास सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन शुक्रवार की रात कुचलते हुए निकल गया। जिससे चार गोवंशों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच आक्रोश जताया।
बाद में कोतवाली प्रभारी ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। मोहल्ला रामनगर में सड़क पर बैठे गोवंशों को अज्ञात वाहन कुचलते हुए निकल गया। जिससे चार गोवंशों की मौत हो गई। सूचना पर रात में ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आनन फानन में रात में ही मृत गोवंशों का पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफना दिया। शनिवार की सुबह जब लोग जागे और सड़क किनारे खोदे हुए गड्ढे को देखा तो उन्हें आशंका हुई। बाद में लोगों को अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंशों की मौत होने की जानकारी हुई।
घटना से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और आक्रोश जताया। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि जो गड्ढा खोदा गया था उसको समतल कराया गया है। गोवंशों को दूसरे स्थान पर दफनाया गया। उन्होंने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। तब कार्यकर्ता शांत हुए।

मरणासन्न हालत में मिले चार गोवंश, भड़के कार्यकर्ता
कस्बा चरखारी में स्थापित गोशाला के पास बने गोवर्धन पार्क में चार गोवंशों के मरणासन्न हालत में पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी को बुलाकर गोवर्धन पार्क का ताला खुलवाया। आशंका जताई जा रही है कि लगातार हो रही बारिश से खुले में बैठे गोवंशों की हालत बिगड़ी। तब पालिका चेयरमैन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने पशुओं का उपचार शुरू कर दिया है।
बजरंग दल व गोरक्षक सेवा दल के नरेंद्र प्रजापति, नीरज सोनी, ईशु विश्वकर्मा, रवि सोनी, बृजेश, आकाश सचान आदि ने एसडीएम राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की। बताया कि गोशाला के टैग लगे चार गोवंश गोवर्धन पार्क में कैसे पहुंचे इसकी जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।