{"_id":"5f5146748ebc3e5375247429","slug":"four-corona-positives-including-goldsmith-dehat-news-knp5805582179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
वछना गांव में डोर-टू-डोर सर्वे करतीं चिकित्साकर्मी।
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को सीएचसी बिल्हौर में हुए एंटीजन टेस्ट में सराफा बाजार के एक आभूषण विक्रेता सहित कुल चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। चिकित्सकीय टीम ने सभी को उपचार के लिए कोविड अस्पताल, मंधना भेजा।
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 64 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें सराफा बाजार का एक आभूषण विक्रेता, धौरसलार की एक महिला, खाड़ामऊ का एक युवक और बिल्हौर जवाहर नगर की एक महिला संक्रमित पाई गई। सभी संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल मंधना एंबुलेंस से भेजा गया है। मनोनीत सभासद स्वप्नेश तिवारी ने नगर पालिका कर्मियों को सूचना देने के बाद भी सराफा बाजार और ब्रह्म नगर मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का काम न कराने पर आपत्ति जताई।
इसके साथ ही पाजिटिव मिले आभूषण विक्रेता के परिजनों व दुकान पर काम करने वाले कर्मियों को होम क्वारंटीन और आसपास की दुकानों को निर्धारित 14 दिन के लिए बंद कराए जाने की मांग पुलिस अधिकारियों से की। उधर वछना गांव में लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों को देखते हुए सीएचसी ककवन के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत के निर्देश पर डोर-टू-डोर सर्वे काम आरंभ किया गया है। पूर्व प्रधान छविराम यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद भी गांव में नियमित सफाई नहीं होती और न ही सैनिटाइजेशन कराया जाता है, मुख्य मार्ग पर गंदगी से ग्रामीणों को जीना मुहाल है। ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से की है।