फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four constable line up in indecency with BJP leader

औरैया: भाजपा नेता से अभद्रता में चार सिपाही लाइन हाजिर, थाने में बुलाकर पिटाई करने का भी आरोप

Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four constable line up in indecency with BJP leader
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सहायल में भाजपा सहायल मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा के साथ अभद्रता के मामले में एसपी ने सहायल थाने के चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मंडल महामंत्री ने दरोगा पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


सहायल मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा ने बताया कि शनिवार की  शाम वह बाजार स्थित अपने घर के बाहर मित्र के साथ बैठे थे। तभी सहायल थाने के दरोगा हितेश कुमार, सिपाही प्रतीक सिंह, ओम जी पांडेय, सुनील चाहर व श्याम सुंदर आकर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


सोनू मिश्रा का आरोप है कि दरोगा व सिपाहियों ने उन्हें थाने में बुलाकर मारापीटा भी। इस घटना से आक्रोशित भाजपाइयों ने एसपी सुनीति से मिलकर दरोगा व सिपाहियों की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी ने चारों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा मंडल महामंत्री सोनू मिश्रा ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में एसपी सुनीति का कहना है कि अभद्रता का वीडियो सामने आया था, जिनके खिलाफ शिकायत हुई थी, उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed