फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four brilliant students secured positions in the state in Sanskrit Board examination, increasing the prestige of the district

Kanpur News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में चार मेधावियों ने प्रदेश में पाया स्थान, बढ़ाया जिले का मान

Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four brilliant students secured positions in the state in Sanskrit Board examination, increasing the prestige of the district
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ ने पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटर) का परिणाम घोषित किया। इसमें प्रदेश की टॉपटेन सूची में जिले के चार मेधावियों ने अपना स्थान बनाया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों के शिक्षक व परिवार के लोगों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड व सीआईएससीई बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद गुरुवार शाम संस्कृत बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिले में संचालित छह विद्यालयों के ज्यादातर परीक्षार्थी सफल रहे। इधर घोषित हुए परिणाम में सुभाष क्रांतिपथ संस्कृत इंटर कालेज डेरापुर की नेहा यादव, प्रिया, ऋषभ कुमार व संस्कृत सरस्वती मंदिर इंटर काॅलेज मीरपुर पुखरायां के एंजल यादव ने प्रदेश स्तर की टॉप 10 सूची में स्थान पाया। इस पर शिक्षकों व परिवार के लोगों में जश्न का माहौल रहा। मेधावियों को शिक्षकों ने मुंह मीठा करा कर बधाई दी। इधर वेबसाइट के सही तरीके से काम नहीं करने के कारण छात्र छात्राओं को परिणाम देखने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं जिले में संचालित संस्कृत विद्यालयों में श्रीराम जानकी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गौरियापुर, सरस्वती संस्कृत शिक्षण संस्थान पुखरायां, सुभाष क्रांति पथ संस्कृत इंटर कालेज डेरापुर व श्री रामजानकी संस्कृत विद्यालय नोनारी और श्रीकृष्णा माध्यमिक संस्कृत विद्यालय कहिंजरी के 10 छात्रों में अर्पित गुप्ता, रिया यादव, समन निजामी, सोनम देवी, आस्था यादव, कशिश तिवारी, अभय कुमार, प्रांजल यादव, सुभाष यादव, अक्षत मिश्रा, सौरभ कुमार ने जिले की टाप टेन सूची में शामिल हो विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश व जिला स्तर की टॉप 10 सूची में नाम दर्ज कराने वाले छात्र छात्राओं को गौरियापुर संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रामनरेश त्रिपाठी, गणेश शुक्ला, योगेश्वर अवस्थी, राहुल त्रिपाठी, डाॅ. राजेश शुक्ला, वेदनारायण पांडेय, राकेश शुक्ला, डाॅ. गोविंद यादव, यशपाल, उमेश सिंह यादव, यूसुफ खान खुशी जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed