{"_id":"630eeb94cac42a5e4c22d38c","slug":"four-accused-arrested-in-murder-case-after-kidnapping-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अपहरण के बाद दस साल के बच्चे की हत्या, कुकर्म भी किया, चार गिरफ्तार, अब तक शव बरामद नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अपहरण के बाद दस साल के बच्चे की हत्या, कुकर्म भी किया, चार गिरफ्तार, अब तक शव बरामद नहीं कर सकी पुलिस
Wed, 31 Aug 2022 10:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:48 AM IST
सार
यूपी के कानपुर में दस साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
छावनी के मैकू पुरवा में बच्चे की मौत के बाद तैनात पीएसी बल और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कैंट से एक दस साल के बच्चे को अगवा कर अपहर्ताओं ने गंगा में डुबोकर मार दिया। हत्या करने के बाद उसके पिता से छह लाख की फिरौती मांगी। तब पुलिस के पास सूचना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और महज आठ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। पांच-छह घंटे तक शव की तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन बरामद नहीं कर सकी। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली है।
विज्ञापन
कैंट निवासी दस वर्षीय बच्चे के पिता पल्लेदार हैं। सोमवार शाम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक तलाशा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पिता को छह लाख रुपये की फिरौती की कॉल गई। वह सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सर्विलांस की मदद से नंबर की डिटेल निकाली।
विज्ञापन
जहां से बच्चा गायब हुआ था वहां के फुटेज आदि निकाले। इन सभी की मदद से मंगलवार रात को पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। सभी ने वारदात कबूली। जानकारी के मुताबिक अपहरण करने के एक घंटे बाद ही बच्चे की हत्या कर दी थी। उसके बाद फिरौती मांगी। अभी तक शव बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
बच्चे से कुकर्म भी किया
पुलिस ने इलाकाई निवासी बल्लू, अमित, समीर और अमीन को गिरफ्तार किया है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने मासूम के साथ पहले कुकर्म किया। उसके बाद हत्या कर दी।