फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   found in ursala hospital british time tunnel

जानें, कहां निकली है ‘ब्रिटिश जमाने की सुरंग’, देखने वालों का लगा तांता

Sat, 14 Jan 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
found in ursala hospital british time tunnel
कानपुर में निकली क्रांतिकारियों की सुरंग - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश जमाने के सिविल हॉस्पिटल से कानपुर का जिला अस्पताल बने उर्सला में खुदाई के दौरान गहरी सुरंग मिली है। सुरंग कितनी लंबी है?, कहां तक जाती है? नीचे नजर आ रहा दरवाजा कैसे खुलेगा? इसकी जांच पुरातत्व विभाग करेगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने खुदाई का काम रुकवा दिया है।   
विज्ञापन

उर्सला ओल्ड बिल्डिंग परिसर में नगर निगम ने सड़क बनवाने के लिए मेनगेट के अंदर रैनबसेरा के पास जेसीवी से खुदाई शुरू कराई। खुदाई के दौरान वहां पड़ा पत्थर और मलबा हटाते ही नीचे करीब 20 फीट गहरा गड्ढा नजर आया। वहां काम करा रहे नगर निगम के सुपरवाइजर मनोज कुमार ने बताया कि सुरंग में नीचे उतरने के लिए सपोर्टर लगे थे। अंदर पुराने ईंटों ने बना रास्ता और एक दरवाजा नजर आ रहा था। काम रुकवाकर अफसरों को सूचना दी। उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार सहित अन्य डॉक्टर, कर्मचारी और तीमारदारों सहित तमाम लोग वहां सुरंग देखने पहुंचे। इससे वहां भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को हटाया। इसी बीच नगर निगम कर्मचारी गड्ढे में मलवा डलवाने लगे तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कुछ लोगों ने अंदर जाकर पड़ताल करने के लिए कहा तो अस्पताल प्रशासन ने अंदर अंधेरा और जहरीली गैस होने की आशंका के मद्देनजर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। 
विज्ञापन

उर्सला के अवर अभियंता जेपी सक्सेना का मानना है कि अंग्रेजों के जमाने में वहां नाला रहा होगा और गंगा की तरफ से बाढ़ के पानी को रोकने के लिए फाटक लगा होगा। जबकि इस अस्पताल के पुराने कर्मचारियों का कहना है कि पहले वहां कुंआ था, जो बाद में पाट दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग ऊपर से कुंए की तरह चौड़ी नजर आ रही
उर्सला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सुरंग ऊपर से कुंए की तरह चौड़ी नजर आ रही है। उसमें नीचे उतरने के  लिए सपोर्टर लगे हैं। नीचे सुरंग परेड की तरफ मुड़ी है और उस तरफ एक दरवाजा सा नजर आ रहा है। फिलहाल खुदाई रुकवा दी गई है। इसके ऊपर सीमेंट की पटिया रखाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पुरातत्व विभाग जांच करना चाहे तो पटिया हटाकर कर सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed