फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Former President Ramnath Kovind reached Hamirpur Ramkatha, raised slogans of Jai Siyaram

UP: हमीरपुर रामकथा में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लगाया ‘जय सियाराम’ का नारा, उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 02 Dec 2023 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

Hamirpur News: दो दिसंबर से शुरू होने वाली रामकथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। गांव निवासी दुष्यंत सिंह के आवासीय परिसर में बने बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर कलशयात्रा लोदीपुर-निवादा दोनों गांवों में भ्रमण करती हुई हमीरपुर-राठ रोड़ किनारे बने रामकथा परिसर पहुंची।

विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind reached Hamirpur Ramkatha, raised slogans of Jai Siyaram
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के निवादा गांव में दो दिसंबर से रामकथा शुरू हुई है। शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। कथा का शुभारंभ सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान से हुआ। श्री कोविंद ने कहा कि रामकथा में उपस्थित होना सम्मान और खुशी की बात है।

विज्ञापन

इस दौरान देश के कई दिक्कज नेता भी शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध रामकथा शास्त्री विजय कौशल महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। श्रीराम कथा आज से एक सप्ताह तक चलेगी। राम कथा सुनने के लिए महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चों सहित हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिसंबर से शुरू होने वाली रामकथा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। गांव निवासी दुष्यंत सिंह के आवासीय परिसर में बने बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर कलशयात्रा लोदीपुर-निवादा दोनों गांवों में भ्रमण करती हुई हमीरपुर-राठ रोड़ किनारे बने रामकथा परिसर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिरों पर कलश लिए मंगल गीत और भक्ति गीत गाते कलश यात्रा में शामिल रही। हाथी, घोड़े, रथ और तरह-तरह की झांकियां भी कलशयात्रा की शोभा रहीं। वहीं, विद्यालय के छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए और कुछ देश के जवानों के वेशभूषा में सजे, हाथों में बंदूक लिए देशप्रेम का संदेश देते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed