{"_id":"5cc1e851bdec2214107d2c91","slug":"former-minister-shiv-kumar-beria-may-join-bjp-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री बेरिया के भाजपा में जाने की चर्चा, अखिलेश से अनबन के बाद थामी थी शिवपाल की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री बेरिया के भाजपा में जाने की चर्चा, अखिलेश से अनबन के बाद थामी थी शिवपाल की चाबी
Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवकुमार बेरिया के भाजपा में शामिल होने की चर्चा काफी तेज है। पता चला है कि वह 27 को कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में वहां के पार्टी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
बेरिया इससे पहले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे है। सपा से अनबन होने की वजह से कुछ समय पहले वह शिवपाल यादव के साथ आ गए थे। इस समय वह मिश्रिख और अकबरपुर क्षेत्र में प्रगतिशील पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार की कमान भी संभाले हुए हैं। बेरिया ने भाजपा में शामिल होने की बात से इंकार किया है।

बेरिया का अनुसूचित जातियों में अच्छा खासा संपर्क है
उन्होंने कहा कि 26 को अकबरपुर के रमईपुर क्षेत्र में आ रहे शिवपाल यादव की जनसभा में मौजूद रहेंगे। लेकिन बेरिया ने यह नहीं बताया कि वह 27 को कहां रहेंगे। दरअसल 27 को भी शिवपाल की हरदोई में जनसभा है।
बताया जा रहा है कि वह हरदोई के बजाए कन्नौज में मोदी की जनसभा में नजर आ सकते हैं। बेरिया का अनुसूचित जातियों में अच्छा खासा संपर्क है। उनका इस जाति के लोगों में वोट बैंक भी है। यदि वह भाजपा में आते हैं, तो पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। भाजपा के पदाधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा कि ऐसी चर्चा उन्होंने भी सुनी है।