फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब कांडः11 लोगों की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस, पूर्व मंत्री के दो पौत्र हिरासत में

Mon, 21 May 2018 07:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 May 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
Former minister's two grandsons arrested in Sachendi poisonous liquor case
डेमाे पिक
कानपुरः सचेंडी और रूरा (कानपुर देहात) में जहरीली शराब पीने से हुई 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई। घटना के 24 घंटे के भीतर ही जहरीली और नकली शराब बेचने के आरोपी सपा के पूर्व विधायक व मंत्री रामस्वरूप सिंह गौर के पौत्र विनय और नीरज सिंह गौर को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।


 

 

Former minister's two grandsons arrested in Sachendi poisonous liquor case
डेमाे पिक
सचेंडी के दूल गांव में श्याम बालक के शराब ठेके की जहीरीली शराब पीकर अब तक छह मौतें हो चुकीं हैं। वहीं, 12 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती है। सरकारी ठेके से जहरीली शराब बिकने की खबर के बाद पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों की नींद उड़ गई। दोनों ही टीमों ने सचेंडी के बिनौर में महेश सिंह के ठेके में छापा मारा। कर्रही, बर्रा निवासी महेश के ठेके से माधुरी ब्रांड के 1665 पउआ, हाई टाइम अरुणाचल प्रदेश के 720 पउआ, माधुरी ब्रांड के 442 बैच नंबर के 315 पउआ, माधुरी ब्रांड के 1950 रैपर, बैच नंबर 442 के 2710 रैपर, 3070 ढक्कन बरामद किए। टीम ने यहां से रसूलपुर, मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी सेल्समैन नंद किशोर को गिरफ्तार लिया। वहीं महेश सिंह फरार है।

 

Former minister's two grandsons arrested in Sachendi poisonous liquor case
सचेंडी शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने नुसरतपुर, अकबरपुर (कानपुर देहात) स्थित श्याम बालक के घर पर दबिश दी। यहां श्यामबालक का बेटा संदीप गिरफ्तार किया गया। वहीं, देर रात फजलगंज और सचेंडी के थानेदार आशीष मिश्रा व मुकेश सिंह सोलंकी ने फोर्स के साथ कस्बा रूरा में पूर्व मंत्री रामस्वरूप सिंह गौर के पौत्र विनय सिंह और नीरज के घर के पीछे स्थित मकान और गोशाला में छापा मारा। वहां से 31 पेटी मैजिक मूवमेंट, ब्लेंडर्स प्राइड, इंपीरियल ब्लू और रॉयल चैलेंज ब्रांड की कई बोतलें, 14 पेटी माधुरी शराब, छह मोबाइल फोन और 2540 रुपये बरामद किए। पुलिस ने वहां से रूरा के मंजूर अहमद और मोनू को गिरफ्तार किया। इधर, पुलिस ने सचेंडी स्थित 85 नंबर क्रासिंग के पास से अंबरपुर, रूरा निवासी रामू शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास भी अवैध शराब बरामद हुई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Former minister's two grandsons arrested in Sachendi poisonous liquor case
सचेंडी शराब कांड - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो पुलिस ने पूर्व मंत्री के दोनों पौत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि एसएसपी अखिलेश कुमार ने पूर्व मंत्री के पौत्र विनय और नीरज सिंह गौर की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। उनके मुताबिक दोनों भाइयों की इस मामले में तलाश की जा रही है। वहीं, इस प्रकरण अब तक जिन लोगों के नाम सामने आए हैं। उनमें से फरार लोगों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।  

 
विज्ञापन
Former minister's two grandsons arrested in Sachendi poisonous liquor case
सचेंडी शराब कांड - फोटो : अमर उजाला
इन पर घोषित हुए इनाम 
नुसरतपुर, अकबरपुर (कानपुर देहात) निवासी श्याम बालक राम यादव। अकबरपुर निवासी विनय सिंह, अंबरपुर, रूरा निवासी सतेंद्र सिंह और विनोद गुप्ता पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। इन सभी पर शनिवार को गैर इरादन हत्या, खाद्य पदार्थ में अपमिश्रण, मिलावटी पेय पदार्थ बेचना, अपराध करने केउद्देश्य से जहर देना और आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed