{"_id":"63084636a9142402f5596fe0","slug":"former-member-raju-trivedi-dies-after-falling-from-train-at-unnao-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव स्टेशन पर हादसा: ट्रेन से गिरकर पूर्व सभासद की मौत, मेमू ट्रेन से गिरकर हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव स्टेशन पर हादसा: ट्रेन से गिरकर पूर्व सभासद की मौत, मेमू ट्रेन से गिरकर हुए थे घायल
Fri, 26 Aug 2022 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:34 AM IST
सार
शुक्लागंज निवासी पूर्व सभासद गुरुवार रात उन्नाव स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर मेमू ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। उन्हें जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में लखनऊ से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन से गिरकर शुक्लागंज निवासी पूर्व सभासद गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। शुक्लागंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी पूर्व सभासद राजू त्रिवेदी (55) किसी काम से उन्नाव आए थे।
विज्ञापन
देर शाम 7:50 बजे कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन से शुक्लागंज जाने के लिए चढे़। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म नंबर पांच से चली वह अचानक ट्रेन से गिर गए। गंभीर रूप से घायल राजू को जीआरपी ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी एसओ राजबहादुर ने परिजनों को सूचना दी। अजगैन निवासी साले रेशू तिवारी ने बताया कि बहनोई राजू मगरवारा स्थित एक ईट भट्ठे में मुनीम थे। वह मगरवारा से ही ट्रेन से आते-जाते थे। वह उन्नाव शहर क्यों गए थे, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन