{"_id":"68accd2e8f185a6bb60be1b6","slug":"former-ias-officer-filed-a-report-of-fraud-and-conspiracy-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1241289-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पूर्व आईएएस अधिकारी ने कराई जालसाजी और षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पूर्व आईएएस अधिकारी ने कराई जालसाजी और षड्यंत्र रचने की रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ के हजरत महल रोड निवासी पूर्व आईएएस अधिकारी आराधना शुक्ला ने धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों के सहारे प्लॉट की रजिस्ट्री कराने में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि 2001 में उनकी माता कांति त्रिवेदी ने कई संपत्तियों के साथ केशवनगर के प्लॉट की वसीयत भी उनके पक्ष में की थी। 2007 में माता की पैरालिसिस की बीमारी का फायदा उठाकर एक अन्य वसीयत उनके पिता धरनीधर त्रिवेदी के पक्ष में करा दी गई। पूर्व आईएएस अधिकारी का आरोप है कि 2014 में उनके पिता से केशवनगर का प्लॉट विश्वपति त्रिवेदी ने अपने हक में लिखवा लिया।
वसीयत के पैरा चार में यह स्पष्ट किया गया कि विश्वपति इस प्लाॅट को बेच नहीं सकते। यही नहीं विश्वपति त्रिवेदी और नौबस्ता निवासी इकबाल सिंह ने प्लाॅट की रजिस्ट्री भी करा ली। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी की शिकायत पर विश्वपति त्रिवेदी और इकबाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें छल करने, दस्तावेजों की जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराएं लगी हैं।