{"_id":"5e4828868ebc3ee58b3bb416","slug":"former-councilor-shot-for-protest-against-drug-addiction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजी के विरोध पर पूर्व सभासद को मारी गोली, लहूलुहान होकर गिरे, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेबाजी के विरोध पर पूर्व सभासद को मारी गोली, लहूलुहान होकर गिरे, अस्पताल में भर्ती
Sat, 15 Feb 2020 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पूर्व सभासद
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में दुकान के सामने आपस में गालीगलौज कर रहे युवकों को टोकने पर युवकों ने पूर्व सभासद पर फायर झोंक दी। पैर में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। भीड़ ने दौड़ाया तो युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल को परिजनों ने पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।
पीड़ित के बेटे ने दो नामजद व सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला दारोगाबाग निवासी पूर्व सभासद शैलेंद्र सिंह (45) पुत्र वासुदेव की घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार शाम लगभग 8:30 बजे वह दुकान बंद रहे थे।

इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े कुछ युवक नशेबाजी व आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। सभासद ने युवकों से दुकान के सामने से हटने को कहा। जिस पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवक ने शैलेंद्र पर गोली चला दी। बाएं पैर में गोली लगने से शैलेंद्र सड़क पर गिर गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो युवक बाइकों से हरदोई पुल की ओर भाग गए। बेटे विशाल और अनिरुद्ध ने पुलिस को सूचना देकर पिता को पास के ही नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। सीओ यादवेंद्र यादव व कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने नर्सिंगहोम पहुंच घायल के बयान दर्ज किए व घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
घायल के बेटे ने अंशू सविता, फहद सिद्दीकी समेत सात के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।