फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former councillor arrested for helping Rohingya to get identity, sent to jail

UP: रोहिंग्या को पहचान दिलाने में मददगार पूर्व सभासद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 27 May 2025 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 May 2025 01:45 PM IST
विज्ञापन
Former councillor arrested for helping Rohingya to get identity, sent to jail
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने रोहिंग्या को पहचान दिलाने में मददगार पूर्व सभासद मो. शहजादे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर मो. साहिल का आधार कार्ड बनवाने में सहयोग करने का आरोप है। रोहिंग्या को कानपुर कमिश्नरी की कोतवाली पुलिस ने बड़े चौराहे से ऑटो के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास भारतीय नागरिकता के कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। रविवार को गंगाघाट पुलिस मो. साहिल की पत्नी अजीदा, उसकी बहन सिनवारा व छोटे भाई की पत्नी नूरकायदा को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रोहिंग्या मो. साहिल का आधार कार्ड बनवाने में वार्ड नंबर-नौ मनोहर नगर के पूर्व सभासद मो. शहजादे ने मदद की थी। वह रोहिंग्या के परिवार का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवाने में भी सहयोग कर रहा था। सोमवार को पूर्व सभासद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मो. साहिल के पिता याहियां, मां रोहिमा, छोटे भाई अनवर, हबीबउल्ला, असमत, बहनोई जुनैद के बारे में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


मो. शहजादे ने सपा के सिंबल पर जीता था चुनाव
मो. शहजादे ने वार्ड नंबर-नौ से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2017 से 2022 तक वह सभासद रहा। इस दौरान ही उसने रोहिंग्या परिवार की मदद की। सपा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि मो. शहजादे ने सपा से चुनाव जीता था, लेकिन अब पार्टी में नहीं है। वहीं सपा के शुक्लागंज नगर अध्यक्ष शुभ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में मो. शहजादे की पत्नी साजिया बानो सपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सपा से ही इसी वार्ड की सभासद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed