फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former army man blew cigarette rings and abused, fired bullets

Kanpur News: पूर्व सैन्यकर्मी ने सिगरेट के छल्ले उड़ाकर दी गालियां, चलाई गोलियां

Thu, 19 Jun 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former army man blew cigarette rings and abused, fired bullets
चकेरी के सनिगवां में हवाई फायरिंग करने में रिटायर फौजी गिरफ्तार। - फोटो : Police
कानपुर। चकेरी क्षेत्र में एक पूर्व सैन्यकर्मी का मंगलवार देर रात सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए गालियां देते और फायरिंग करते वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के साथ नजर आ रहे अन्य युवक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सनिगवां क्षेत्र का एक वीडियो मंगलवार देर रात वायरल हुआ। इसमें एक अधेड़ अपने अन्य दोस्तों के साथ नजर आ रहा था। उसने पहले सिगरेट जलाई और फिर उसका धुआं हवा में उड़ाया। अचानक पड़ोसियों को अपशब्द कहते हुए जेब से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से आस पड़ोस के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की पहचान गांधी ग्राम निवासी पूर्व फौजी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी ने हाल ही में सनिगवां क्षेत्र में नया घर बनवाया था। मंगलवार को वहां नया सबमर्सिबल पंप लगवाया था। पूर्व में पंप लगवाने को लेकर उसका पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। पंप लग जाने की खुशी में दोस्तों के साथ शराब पी और हवाई फायरिंग की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed