फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forger made fake Facebook ID of Chief Fire Officer

जालसाज ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

Sat, 30 May 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Forger made fake Facebook ID of Chief Fire Officer
तिर्वा(कन्नौज)। जालसाज ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। वर्दी पहने उनकी फोटो के साथ पर्सनल मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। कई लड़कियों की फोटो के साथ अभद्र पोस्ट की हैं। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने तिर्वा कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पर एमपी सिंह तैनात हैं। शुक्रवार को जालसाल ने ऋतुराज नाम की फेसबुक पर आईडी बनाई। इसमें वर्दी पहने मुख्य अग्निशमन अधिकारी की फोटो लगा दी। इसके बाद कई लड़कियों की फोटो डालकर अभद्र पोस्ट शुरू कर दी। जान-पहचान के लोगाें ने उनकी फोटो और नंबर देखकर उन्हें जानकारी दी। शनिवार को उन्होंने तिर्वा कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि अग्निशमन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जालसाज को पकड़ने के सर्विलांस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed