फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forged Khasra record submitted for encroachment; investigation reveals the truth.

Kanpur News: कब्जे के लिए लगा दिया फर्जी खसरा, जांच में हुआ खुलासा

Sat, 25 Jul 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Forged Khasra record submitted for encroachment; investigation reveals the truth.
कानपुर। जमीन कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर 50 से अधिक परिवारों को कागजों में बेघर दिखाने का मामला सामने आया है। आरएस गुप्ता हाउसिंग सोसाइटी के दर्जनों लोग शुक्रवार को जिलाधिकारी के जनता दर्शन में पहुंचे और फर्जी खसरा लगाकर उन्हें बेदखल करने की साजिश रचे जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की जांच कराई तो खसरा फर्जी पाया गया। इस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। तहसीलदार विनय कुमार के निर्देश पर देर शाम लेखपाल ने कल्याणपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरएस गुप्ता हाउसिंग सोसाइटी निवासी रीता सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, विशाल यादव, राकेश चंद्र, बृजेश यादव, रचना देवी समेत दर्जनों लोग जनता दर्शन में पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन और मकानों से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कोर्ट से नोटिस जारी कराए जा रहे हैं और विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि जिस भूमि पर 50 से अधिक परिवार वर्षों से रह रहे हैं उसे राजस्व अभिलेखों में खाली दर्शाते हुए फर्जी खसरा तैयार किया गया है। जिलाधिकारी ने तत्काल दस्तावेजों की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया खसरा फर्जी पाया गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि मौके पर दर्जनों परिवारों के रहने के बावजूद भूमि को खाली दर्शा दिया गया था। लेखपाल देवेंद्र बाजपेई ने बताया कि अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed